फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   salami corn pizzaretti

सलामी कॉर्न पिज्जारेट्टी

Tue, 29 Jan 2013 09:54 AM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Tue, 29 Jan 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
salami corn pizzaretti
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री

आठ मीडियम पिज्जा, पिज्जा पास्ता सॉस।

टॉपिंग्स
एक चम्मच जैतून का तेल, एक चौथाई कटा हुआ हरा प्याज, एक कटी हुई हरी मिर्च, एक चौथाई कप शिमला मिर्च, आधा कप चिकेन सलामी, आधा कप उबले हुए ग्रेन्स।

सीजनिंग
एक चौथाई चम्मच कटी हुई लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच आजवाइन,  एक चौथाई चम्मच कुटे काली मिर्च दाने, नमक स्वादानुसार, तीन चौथाई कप कसी मोजरेला चीज।

गार्निशिंग
टमाटर के टुकड़े से सजाएं और मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।

विधि
- सबसे पहले नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें, अब उसमें हरी मिर्च और हरे प्याज के टुकड़े डालें, उसे कुछ मिनट तक फ्राई करें और शिमला मिर्च, चिकन और मक्का डालकर दो मिनट तक पकाएं, उसमें सीजनिंग के लिए सभी मसाले मिलाएं।

- थोड़ी देर पकाने के बाद आंच से हटाएं।
- अब पिज्जा पर पिज्जा पास्ता सॉस क बराबर परत लगाएं, उस पर टॉपिंग्स की सामग्रियों को सजाएं और बराबर मात्रा से चीज छिड़कें, पहले से - गर्म किए हुए तेल में उसे तीन से पांच मिनट तक भूनें, अब उसे टमाटर के टुकड़ों से सजाएं और मस्टर्ड सॉस के साथ परोसें।
विज्ञापन


कोमल की टिप्स

पिज्जेरेट्टी और अधिक क्रिस्पी हो इसके लिए, आप पिज्जा को तवा पर दो मिनट तक गर्म करके सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed