{"_id":"8f3a1822-eec9-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"sadness-can-be-cure-by-sad-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखी दिल को तरोताजा करते हैं उदास गाने","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दुखी दिल को तरोताजा करते हैं उदास गाने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
चाहे प्यार में दिल टूटा हो या फिर किसी अपने का धोखा मिला हो, गम में डूबे दिल को दिलासा देने के लिए आपने उदासी भरे गाने या गजलें, कभी न कभी तो जरूर सुने होंगे।
विज्ञापन
लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि गम में डूबे आपके दिल के जख्मों पर सैड सॉन्ग ही क्यों मरहम लगाते हैं? नहीं किया तो टोक्यो विश्वविद्यालय के इस शोध पर गौर फरमाएं जिसमें पाया गया है कि उदासी भरे गाने आपको किस तरह दुख से उबारते हैं।
विज्ञापन
टोक्यो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि उदासी भरे गाने सुनने के बाद मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से होता है। इतना ही नहीं, गाने सुनते वक्त हम जो उदासी महसूस करते हैं वह उस घटना की उदासी से बहुत अलग है जिसकी वजह से हम गाने सुनते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के अनुसार, 'किसी घटना से आहत होने पर जो भावनाएं हम महसूस करते हैं और संगीत सुनकर जो उदासी हम महसूस करते हैं, दोनों बहुत अलग हैं। यही वजह है कि संगीत के दौरान हम जो उदासी महसूस करते हैं वह हमें नुकसान पहुंचाने के बजाय मजा देती है और शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।'
इस शोध को 44 लोगों के एक छोटे समूह पर किया गया है जिसमें 62 प्रकार के ऐसे शब्दों और गीतों के प्रति उनकी प्रतिक्रियाओं का परीक्षण किया गया जो अलग-अलग भावनाओं से संबंधित हैं।
शोधकर्ताओं ने इसके आधार पर दावा किया गया कि दुखी प्रतिभागियों को जितना दुख भरा संगीत सुनाया गया वे उतना ही रोमांटिक और तरोताजा महसूस करने लगे।
यह शोध फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी नामक शोध में प्रकाशित हुआ है।