फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rupayan recipe ki rani contest winner recipe steamed mango salsa

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः स्टीम्ड मैंगो साल्सा

Fri, 14 Jun 2013 10:25 AM IST
नई दिल्ली/कुमकुम सिंघल
नई दिल्ली/कुमकुम सिंघल Updated Fri, 14 Jun 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
rupayan recipe ki rani contest winner recipe steamed mango salsa

सामग्री  

विज्ञापन

एक कप पका आम (छीलकर टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप टमाटर (बीज निकालकर कटा हुआ), एक चौथाई हिस्सा शिमला मिर्च, दो चम्मच धनिया पत्ता (बारीक कटा), एक चम्म्च हरा प्याज (कटा हुआ), काली मिर्च पाउडर, नमक और चिली फ्लेक्स आवश्यकतानुसार, स्वादानुसार नींबू का रस, मैंगो नगेट्स के लिए चार ब्रेड स्लाइस, आधा कप मैंगो प्यूरी, आधा कप चावल का आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, टूथपिक्स, हरे प्याज की डंडी।


विधि
साल्सा की सभी सामग्री मिलाकर साल्सा तैयार कर लें।
ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर लें। ब्रेड स्लाइस पर साल्सा की सामग्री फैलाकर दूसरे ब्रेड स्लाइस से दबाकर ढंक दें।
अब इसे चौकोर टुकड़ों में काटें। मैंगो प्यूरी में चावल का आटा, नमक और काली मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
आम के घोल में प्रत्येक चौकोर ब्रेड टुकड़ांे को लपेटकर चिकनाई लगे, इडली स्टैंड में रखकर 5-7 मिनट तक स्टीम करें।
ब्रेड के मैंगो नगेट्स के ऊपर शेष बचे साल्सा सजाएं। हरे प्याज को टूथपिक्स में डाल लगाकर तुरंत सर्व करें।

steamed mango salsaआम के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता कुमकुम सिंघल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
शुगर फ्री आम फिरनी
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो कैंडी

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed