{"_id":"a9a412e2-d422-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rupayan-recipe-ki-rani-contest-winner-recipe-mango-candy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः मैंगो कैंडी ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः मैंगो कैंडी
मेरठ/सुमन अग्रवाल
Updated Fri, 14 Jun 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
250 ग्राम कच्चा आम, 400 ग्राम चीनी, 2-3 धागा केसर, एक कप पानी, आधा कप चीनी पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर।
विधि
कच्चे आम को छीलकर टुकड़ें में काट लें।
पानी में कटे हुए आम को डालकर 2-3 मिनट तक पकाकर छान लें।
छने पानी में चीनी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। चाशनी में आम डालकर 6-7 मिनट पकाएं।
जब पानी पूरी तरह सूख जाए, तो आम को प्लेट में निकालकर धूप में सुखा लें।
चीनी पाउडर में केसर और इलायची मिलाकर आम के ऊपर लपेटकर एयरटाइट जार में रखें।
आम के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता सुमन अग्रवाल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
शुगर फ्री आम फिरनी
विज्ञापन
स्टीम्ड मैंगो साल्सा
विज्ञापन
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।