{"_id":"17e67ffc-ea16-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rupayan-rasoi-ki-rani-winner-recipe-peethe-ke-cidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः पीठे के सिडू ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः पीठे के सिडू
शिमला/वर्षा मेहता रंजता
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
दो कटोरी पीसे चावल, दो मुट्ठी गेहूं का आटा, दो कटोरी मांह की दाल, आधा चम्मच यीस्ट, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक प्याज (बारीक कटा), हरी मिर्च (बारीक कटी), एक बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ, नमक स्वादानुसार।
विधि
पीसे हुए चावल को एक गिलास उबलते पानी में डालकर घीमी आंच पर लगभग दस मिनट तक पकाएं।
चूल्हे से उतारने के बाद इसमें यीस्ट और थोड़ा गेहूं का आटा मिलाकर गूंथें।
गूंथने के बाद इसे दो घंटे के लिए ढंककर छोड़ें। धूली मांह की दाल को छह घंटे पहले भिगो दें।
फिर उसे मिक्सी में पीसें। पीसी हुई दाल में प्याज, हरा धनिया, लाल मिर्च, नमक, हरी मिर्च मिलाएं।
अब गूंथे हुए आटे की कटोरियां बनाकर उसमें भरावन की सामग्री डालें और इसे बंद कर दें। तैयार सिडू को मनचाहा डिजाइन दें।
अब लगभग 15 मिनट तक भाप पर इसे पकाएं। तैयार सिडू को गर्मागर्म ही घी के साथ परोसें।
चावल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता शिमला निवासी वर्षा मेहता रंजता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।