{"_id":"737b7a76-ea15-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rupayan-rasoi-ki-rani-winner-recipe-chawal-ki-barfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः चावल की बर्फी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः चावल की बर्फी
मिर्जापुर/रुखसाना बानो
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साम्रगी
विज्ञापन
एक कटोरी चावल, 100 ग्राम खोवा, 150 ग्राम चीनी, दो इलायची, दो लौंग, आधा कटोरी पानी, आधा कटोरी नारियल बुरादा, सजाने के लिए पिस्ता या बादाम।
विधि
चावल धोकर पानी निथार कर रख दें। खोवे को सुनहरा भून लें।
जब चावल फूलकर नरम हो जाए, तो उसे मिक्सी में पीस लें।
अब पीसे हुए चावल को मंद आंच पर घी में भूनें।
जब चावल से सोंधी खुशबू आने लगे तो इसे अलग प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
फिर से कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें लौंग-इलायची डालें।
जब इसका रंग सुनहरा हो जाए, तो इसमें पानी मिलाएं। फिर चीनी डालकर तीन तार की चाशनी तैयार करें।
चाशनी तैयार होने पर इसमें खोवा और नारियल बुरादा डालें और अच्छे से मिक्स करें।
आंच से उतारने के बाद इसमें भुना हुआ चावल भी मिक्स करें।
मिक्स करने के तुरंत बाद इसे घी लगी प्लेट में फैला दें।
अच्छी तरह से सेट होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काटें और बादाम से सजाकर पेश करें।
चावल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता मिर्जापुर निवासी रुखसाना बानो की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।