फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rose petal remedies for weight loss

वजन घटाने में मदद करेंगे गुलाब की पंखुड़ियों से बनें ये नुस्खे

Sat, 14 Feb 2015 11:15 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
rose petal remedies for weight loss

वजन घटाने के लिए अगर आप लाख जतन करके भी परेशान हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल से आप वजन घटा सकते हैं।

विज्ञापन


गुलाब में न केवल एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण हैं बल्कि यह लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुणों से भी भरा है। लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक होने के कारण यह मेटाबॉलिज्म ठीक करता है और पेट के टॉक्सिन हटाता है।

मेटाबॉलिज्म तेज होने के कारण शरीर में कैलोरी लॉस तेजी से होता है और वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। आर्युवेद में गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल औषधियां बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन


कैसे करें इस्तेमाल

rose petal remedies for weight loss

करीब 10 से 15 गुलाब की पंखुड़ियां साफ कर लें। इन्हें एक ग्लास पानी में डालकर उबालें।

तब तक उबालें जब तक पानी का रंग भूरा और गुलाबी न लगने लगे। इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर और स्वादानुसार शहद मिलाएं।

अब छन्नी से छानकर इसे चाय की तरह दिन में कम से कम दो बार लें। इसके सेवन से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि इसका अरोमा थकान और तनाव से तुरंत राहत देता है और मूड अच्छा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed