फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   roomali paneer tikka recipe

रूमाली पनीर टिक्का

Wed, 10 Oct 2012 04:07 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 04:07 PM IST
विज्ञापन
roomali paneer tikka recipe
(चार लोगों के लिए)
विज्ञापन


सामग्री
350 ग्राम कटा हुआ पनीर (चार इंच लंबे और 1/8 मोटे टुकड़े), तेल।

फिलिंग
आधा कप हरा धनिया और आम-दीने की गाढ़ी चटनी, आधा कप पिसी हुई उबली मटर, आधा कप  उबली फ्रेंच बीन्स, एक चौथाई कप उबले व मैश किए मक्के के दानें।

सीजनिंग

आधा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच आमचूर, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर, नमक स्वादानुसार।

गानिर्शिंग
कचूमर सलाद के साथ।

विधि
  • पनीर को चार इंच लंबे और 1/8 मोटे टुकड़ों में काटें।
  • एक कटोरे मे धनिया और आम-पुदीने की चटनी डालें और इसमें मटर, बीन्स व मक्के के दानें मिलाएं।
  • सीजनिंग के लिए सभी मसालों को डालकर ठीक से मिलाएं।
  • मसाले को चाकू की मदद से पनीर के टुकड़ों पर लगाएं।
  • एक छोर से पनीर को अंदर की ओर रोल करना शुरू करें।
  • पनीर रोल को थोड़ा तेल छिड़ककर पांच से दस मिनट तक ग्रिल करें और धीरे-धीरे पलटें।
  • पनीर को हल्का भूरा होने तक ग्रिल करें जिससे यह क्रिस्पी हो और कचूमर के सलाद के साथ गर्मागर्म परोसें।  

कोमल की टिप्स
दो कप कटे प्याज, टमाटर व बंदगोभी,  नींबू का रस, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक मिलाकर.रुमाली पनीर टीका के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed