फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   roasted vegetable minestrone soup

रोस्टेड वेजिटेबिल माइनस्ट्रोन सूप

Tue, 22 Jan 2013 05:54 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Tue, 22 Jan 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
roasted vegetable minestrone soup

तैयारी का समयः पच्चीस मिनट

विज्ञापन

बनाने मे समयः पच्चीस मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक कप उबला स्पैगेटी, एक छोटा टमाटर, तीन चम्मच जैतून का तेल, आधा कप प्याज के टुकड़े, आधा कप गोभी, दो से तीन लहसुन, दो तेज पत्ता, आधा कप कटा गाजर, आधा कप आधा कप कटी तोरी, आधा कप आलू, आधा कप फ्रैंच सेम, आधा कप फ्रेंच बीन्स उबली हुई,चार कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा कप सूखी तुलसी।


गार्निशिंग
गार्निश के लिए ताजा कद्दूकस किया पनीर, ब्रेड क्राउटन्स के साथ सर्व करें।

विधि
- छोटे टमाटरों पर जैतून का तेल लगाकर उन्हें पांच से सात मिनट के लिए पहले से गरम ओवन में भुन लें।
- सब्जियों मे थोड़ा तेल छिडकर पांच से दस मिनट के लिए अलग ओवन ट्रे पर डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- एक बड़े सॉस पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, तेज पत्ता, प्याज और गोभी डालकर तीन मिनट तक तलें। फिर उसमें भुनी हुई सब्जियां, बीन्स और स्पेगेटी डालकर नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च के टुकड़े और तुलसी पत्तों मिक्स करें।
विज्ञापन

- उबालने के बाद 10 मिनट तक पकाएं। सीजनिंग चेक कर बाउल्स में डालें। चीज व ब्रेड क्राउटन्स के साथ परोसें।

कोमल की टिप्स

उबला हुआ अमेरिकन कॉर्न मिलाकर इसे कॉर्न सूप में तब्दील किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed