फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rice can help in loosing weight

वजन घटाना है तो चावल खाएं, जानें इसके फायदे

Thu, 17 Apr 2014 12:01 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
rice can help in loosing weight

अगर आप अपना वजन घटाने और फिट दिखने की चाहत में डाइट से चावल को भुला चुके हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है।

विज्ञापन


अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्जामिनेशन सर्वे (एनएचएएनईएस) के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि चावल न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, डाइट में संतुलित मात्रा में चावल के सेवन से खाने की गुणवत्ता बढ़ती है, वजन घटता है और अधिक पोषण मिलता है।

शोधकर्ताओं मे 2005 से 2010 तक के आंकड़ों में 14,386 अमेरिकियों की डाइट पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

पोषक तत्वों से भरपूर

rice can help in loosing weight

प्रमुख शोधकर्ता थेरेसा निकलस के अनुसार, ''चावल में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में हैं जबकि इसकी तुलना में सैचुरेटेड फैट्स और शुगर कम मात्रा में है। इसलिए इसका सेवन वजन पर नियंत्रण से लेकर पोषण के लिहाज से हर तरह से फायदेमंद है।''

इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने चावल के फायदे के आधार पर इसे वजन घटाने वाले लोगों के लिए उतना ही जरूरी माना है जितना फल, सब्जियों और बीन्स के सेवन को माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट भरने का आभास

rice can help in loosing weight

इस अध्ययन में यह भी माना गया है कि डाइट में चावल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके सेवन से पेट भरने का आभास जल्दी होता है जिससे दिन भर आवश्यकता से अधिक डाइट को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह शोध फूड एंड न्यूट्रिशन साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed