फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   research on obesity

एक बार मोटे हो गए, तो पतला होना मुश्किल: सर्वे

Fri, 17 Jul 2015 01:14 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
research on obesity

एक बार मोटे हो जाने के बाद पहले की तरह दुबला होना निहायत ही मुश्किल है। जानिए, क्या कहती है नई रिसर्च।

विज्ञापन


ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक साल के दौरान 210 में एक पुरुष और 124 में एक महिला ही अपने पुराने वजन तक लौट पाती हैं।

यह भी पाया गया है कि ज्यादा मोटे हो चुके लोगों के लिए साल भर में पहले की तरह होने की संभावना और कम है। मोटापा के रोगियों के लिए मौजूदा उपाय नाकाम साबित हो रहे हैं।

मोटापे का इलाज

research on obesity

किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं के प्रमुख ने मोटापा रोकने के लिए “और बड़े पैमाने पर जन स्वास्थ्य नीतियां” अपनाने को कहा है।

डॉक्टर एलिसन फाइल्ड्स ने कहा कि ब्रिटेन में मोटापा के रोगियों के इलाज का तरीका कारगर नहीं हो रहा है। वे कहती हैं, "जरूरत इस बात की है कि लोगों के और मोटे होने पर रोक लगाने और वजन कम करने की कोशिशों को बरकरार रखने के उपाय किए जाएं।"

उनका कहना है, “कैलोरी कम करने और शारीरिक श्रम बढ़ाने के उपाय ज्यादातर रोगियों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन कम करने के लिए ऑपरेशन

research on obesity

शोधकर्ताओं ने साल 2004 और 2014 के बीच 2,78,92 लोगों के वजन की निगरानी की। इसमें उन्हें शामिल नहीं किया गया, जिन्होंने वजन कम करने के लिए ऑपरेशन करवाए थे।

यह पाया गया कि 1,283 पुरुष और 677 महिलाएं अपने पुराने वजन तक पंहुच गए।

डॉक्टर फाइल्ड्स कहती हैं कि वजन पांच प्रतिशत तक कम करने के नतीजे बेहद उत्साहवर्धक रहे हैं। 12 में एक पुरुष और 10 में एक महिला ने ऐसा कर लिया।

इसके अलावा एक तिहाई से ज्यादा लोग अपने अपने वजन कम करने और फिर बढ़ने के क्रम से गुजर चुके हैं।

(यह शोध अमेरिकन जर्नलव ऑफ पब्लिक हेल्थ में छपा है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed