फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   relation of alcohol over drinks

ज्यादा पीने की वजह क्या है जानना चाहेंगे आप?

Fri, 04 Oct 2013 07:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
 relation of alcohol over drinks

दोस्तों का साथ हो या खुशी का मौका, जब हाथ में जाम होता है तो खुद पर काबू करना बहुत मुश्किल हो ही जाता है। अक्सर हैंगओवर के दौरान आपको जरूर रश्क होता होगा कि पीते वक्त कंट्रोल क्यों नहीं किया। अगर ऐसी हो तो खुद को दोष देना छोड़ दें क्योंकि इसके पीछे वजह जाम का ग्लास भी हो सकती है।

विज्ञापन


लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो हम जिस ग्लास में शराब पीते हैं उसके आकार और रंग का असर आपके पीने की क्षमता पर भी पड़ता है।

शराब पीने का यह फायदा जानते हैं आप?

शोध में पाया गया कि जो लोग पतले आकार की ग्लास में शराब लेते हैं, उनकी तुलना में चौड़े वाइन ग्लास में शराब लेने वाले 12 प्रतिशत तक अधिक शराब का सेवन करते हैं। व्हाइट वाइन अगर लाल पेंदी की ग्लास में ली जाए तो पीने की मात्रा में नौ प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि बीयर से दीगर वाइन के मामले में अक्सर पहले अंदाजा लग जाता है कि कितना पीना चाहिए लेकिन ग्लास का आकार या रंग की वजह से मस्तिष्क इसकी सही मात्रा का अंदाजा नहीं लगा पाता है। यानी आप दो ग्लास सोचते हैं लेकिन वास्तविकता में चार ग्लास पी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्तां ने यह अध्ययन अब तक सिर्फ वाइन पर ही किया है इसलिए बीयर, रम या व्हिस्की के सेवन का कितना संबंध ग्लास से हो सकता है, यह कहना अभी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed