{"_id":"555c78ff74cfd5609b2e472f66f4dc1d","slug":"recipes-for-fasting-in-navratra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि में खाएं सेहतमंद लौकी का हलवा","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नवरात्रि में खाएं सेहतमंद लौकी का हलवा
टीम डीजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 12 Oct 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
लौकी को धोकर कद्दूकस कर लीजिये। लौकी का बीज वाला हिस्सा छोड़ देना है। इसके बाद लौकी को कढ़ाई में डालिये, गैस पर रखिये और थोड़ा सा पका लीजिये, चीनी मिला कर और पकने दीजिये। लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहिये। उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रहा है। हर 5 मिनिट बाद चलाते रहैं और पानी के खत्म होने तक उसे पकने दें।
विज्ञापन
जब लौकी का पानी भाप बन कर उड़ जाय तो इसमें घी डाल कर 6 या 7 मिनिट तक भूने। इसके बाद इसमें सभी मेवे डाल दें। गैस बन्द कर दीजिये। ऊपर से इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये।
विज्ञापन
गरमा गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइये। लौकी के हलवा को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है।