तो इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती हैं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर के काम, घर और दफ्तर के बीच बैलेंस और तमाम तरह के तनाव के बीच सेक्स के प्रति अरुचि अब पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के लिए चिंता का विषय है।
अगर आप महिलाओं की सेक्स के प्रति कम होती इच्छा को अपनी लव लाइफ का रोड़ा मानने लगे हैं तो उन समस्याओं पर भी ध्यान दें जिनकी वजह से अमूमन महिलाओं की माच्छा घटती है।
जानिए अलग-अलग शोधों के आधार पर ऐसी वजहों के बारे में जो महिलाओं की लव लाइफ पर ब्रेक लगाने के लिए काफी हैं।
तनाव और थकान
तनाव और थकान की वजह से अक्सर महिलाओं में सेक्स के प्रति अरुचि हो जाती है। तनाव की स्थिति में शरीर में कोर्टिजोल नामक हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है जिससे सेक्स हार्मोन कम होते हैं।
इससे बचाव के लिए सेहतमंद जीवनशैली ही एकमात्र विकल्प है।
दवाएं या एल्कोहल
बात-बात पर दवाएं लेने की आदत भी महिलाओं की सेक्स की इच्छा को प्रभावित करती है। हाई बीपी, अवसाद और कंट्रासेप्शन की दवाओं से भी इसमें कमी होती है। इसके अलावा, एल्कोहल का अधिक सेवन भी इस मामले में उनके लिए नुकसानदायक है। इससे शरीर में सेक्स हार्मोन कम होते हैं।
हार्मोनल समस्याएं
शरीर में हाइपोथायरॉइड की स्थिति में भी महिलाओं में सेक्स के प्रति अनिच्छा होती है। इस स्थिति में उन्हें अधिक थकान, वजन बढ़ने और अवसाद जैसी समस्याएं होती हैं जो सेक्स के प्रति उनकी इच्छा को कम करती हैं।
इसी तरह हाइपरप्रोलैक्टिनेमिया नामक रोग में भी महिलाओं को यह समस्या होती है। इस स्थिति में उनके शरीर में प्रोलैक्टिन नामक तत्व का स्तर बढ़ जाता है जो सेक्स हार्मोन को नुकसान पहुंचाता है।
मेनोपॉज
उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेनोपॉज की स्थिति में महिलाओं की सेक्स की क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर मेनोपॉज की स्थिति में भी महिलाओं में सेक्स के प्रति इच्छा घटती है, हालांकि कि अपवाद के रूप में कुछ महिलाओं के साथ उल्टा भी होता है।
मेनोपॉज की स्थिति में महिलाओं में एस्ट्रोजन नामक सेक्स हार्मोन का स्तर कम होता है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद से इसका उपचार संभव है।