फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   raw papaya kabab

कच्चे पपीते का कबाब

Fri, 07 Feb 2014 12:00 PM IST
कुनाल कपूर, शेफ
कुनाल कपूर, शेफ Updated Fri, 07 Feb 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
raw papaya kabab

सामग्री

विज्ञापन

कच्चा पपीता (मोटा कद्दूकस किया) 2 कप, आलू (मोटा कद्दूकस किया) 1 कप, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, साबुत धनिया (भुना हुआ) 2 छोटा चम्मच, अदरक कद्दूकस किया 2 छोटा चम्मच, बेसन 1/2 कप, एक अंडा, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, धनिया पत्ता (बारीक कटा) 2 बड़ा चम्मच, वेजिटेबल या कैनोला ऑयल 1 बड़ा चम्मच।

विधि

कद्दूकस किए पपीते और आलू को एक साथ लें और नमक मिक्स कर लगभग 5 मिनट के लिए अलग रखें।
इसके बाद इसे हाथ से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें।
अब इस मिश्रण में तेल छोड़कर सारे मसालों और अन्य सामग्री को मिलाएं।
तैयार मिश्रण की गोल-गोल लोई बनाएं और हथेली से दबाकर कबाब का शेप दें।
एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें। तेल डालकर प्रत्येक कबाब को दोनों साइड से अच्छी तरह से सेंक लें।
तैयार कबाब को नींबू के फांकों के साथ सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed