फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   protein and vegetable diet weight loss

पहले प्रोटीन फिर सब्जियां खाने के ये फायदे जानते हैं आप?

Tue, 30 Jun 2015 04:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
protein and vegetable diet weight loss

सब्जियों और प्रोटीन युक्त चीजों से शुरुआत करके कार्बोहाइड्रेट के साथ भोजन खत्म करें, तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन


भोजन शुरू करने पर अगर प्रोटीन डाइट लेते हैं, तो बाद में कार्बोहाइड्रेट से रक्त में रिलीज होने वाली शुगर की मात्रा कम हो जाती है। इस तरह शुगर लेवल हाई नहीं होने से बच जाता है।

खानपान पर नियंत्रण

protein and vegetable diet weight loss

एक ताजा अध्ययन में पाया गया है कि डायबिटीज से ग्रस्त लोग भोजन करते वक्त अगर सब्जियां या फिर प्रोटीन पहले खाते हैं, तो उनका शुगर लेवल 29 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार भोजन करते वक्त जीरो कार्बोहाइड्रेट से कम कार्बोहाइड्रेट डाइट लेने का क्रम बेहतर होता है। रोजमर्रा की जिंदगी में अगर खानपान का ये क्रम शामिल हो जाए, तो न केवल वजन कम करने में मदद मिल सकती है, बल्कि सेहत भी बेहतर रहती है।

जबकि इसके विपरीत क्रम में पोषक तत्व ग्रहण करने पर शरीर पर उलटा असर पड़ता है। डॉक्टर्स के मुताबिक 'यह खोज डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी मायने रखती है, जिन्हें अपने खानपान पर काफी नियंत्रण रखना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद

protein and vegetable diet weight loss

टाइप-2 डायबिटीज से ग्रस्त मोटापे से परेशान लोग अगर अपनी डाइट में प्रोटीन और सब्जियां पहले खाते हैं, तो वो बेहतर महसूस करेंगे।′

डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ′कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों, जैसे- ब्रेड, आलू या फिर फ्रूट जूस आदि से पहले अगर ब्रोकोली और चिकन जैसे प्रोटीन युक्त फूड प्रोडक्ट खाएं, तो ब्लड शुगर अगले दो घंटे तक नियंत्रित बना रहेगा।′

जबकि इसके उलट क्रम में भोजन करने पर असर भी उल्टा पड़ेगा। न्यूयॉर्क के वेल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. लुईस एरोन के मुताबिक खानपान के इस तरीके से लोगों की सेहत को काफी फायदा हो सकता है।

टाइप-2 डायबिटीज का एक सामान्य प्रकार है और इसका संबंध मोटापे से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में बॉडी सेल्स इंसुलिन के प्रतिरोधी हो जाते हैं या फिर शरीर में इसका पर्याप्त निर्माण नहीं हो पाता है। डायबिटीज पीड़ित भोजन करते वक्त सब्जियां या प्रोटीन पहले खाएं, तो उनका शुगर लेवल कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed