{"_id":"6a5ba7ebfe6bf3ff0b5e9b4c4c92117c","slug":"probiotic-curd-can-control-high-bp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह डाइट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह डाइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में हुए शोध के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार डाइट का पता चला है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया की ग्रिफिट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि प्रोबायोटिक दही व उत्पादों के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आसानी होती है।
शोधकर्ताओं ने 543 प्रतिभागियों पर नौ अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर यह दावा किया है।
शोध में पाया गया कि प्रोबायोटिक उत्पादों के सेवन से सिस्टिक ब्लड प्रेशर में कमी 3.6 एमएण एचजी की आती है जबकि सामान्य दही व उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों में यह कमी 2.4 है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि प्रोबायोटिक उत्पादों में कई तरह के गुड बैक्टीरिया होते हैं जो प्रभावी तरीके से ब्लड प्रेशर घटाने में सक्षम हैं।
यह शोध हाइपरटेंशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।