{"_id":"6707545f5885169bd71cf5bcb36ac150","slug":"pretty-faces-score-more-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर दिखने का अजब है यह फायदा","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
सुंदर दिखने का अजब है यह फायदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसमें नहीं होती है लेकिन अगर आप आकर्षक लगने के लिए कोशिश करते हैं तो आपके लिए यकीनन अच्छी खबर है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि सुंदर दिखने का फायदा किशोरों को परीक्षा के दौरान भी मिलता है।
विज्ञापन
झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ कन्टम्प्रेरी फैमिलीज के शोध की मानें तो हाई स्कूल के बाद से परीक्षा में खूबसूरत दिखने का फायदा किशोरों को अधिक मिलता है।
मुस्कान से जानिए व्यक्तित्व से जुड़े कई राज
शोधकर्ता रैशेल गॉर्डन और रॉबर्ट क्रोसनोए के के अनुसार, खूबसूरत महिलाओं को सुंदर दिखने का फायदा आठ प्रतिशत अधिक मिलता है जबकि पुरुषों को उनके आकर्षक लुक्स का फायदा चार प्रतिशत अधिक मिलता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया कि आकर्षक दिखने वाले लोगों की बातों को फोन पर भी दूसरों की अपेक्षा अधिक तवज्जो दिया जाता है।
हालांकि शोध के आधार पर उन्होंने खूबसूरत दिखने के कुछ नुकसान भी माने हैं जिसमें अधिक सेक्सुअल पार्टनर और एल्कोहल का अधिक सेवन जैसे नुकसान भी उन्हें उठाने पड़ सकते हैं।