फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   potato extract can help in weight loss

आलू का यह फायदा आपको यकीनन चौंकाएगा

Thu, 11 Dec 2014 11:46 AM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
potato extract can help in weight loss

हाल में हुए एक शोध में आलू में मौजूद तत्व का बेहद चौंकाने वाला फायदा पता चला है। कनाडा की मैकग्रिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि आलू में मौजूद तत्व मोटापा घटाने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन


उनका मानना है कि आलू में पोलीफेनॉल्स के ऐसे कंसन्ट्रेटेड केमिकल्स हैं जो वजन कम करने के लिहाज से फायदेमंद हो सकते हैं।

हालांकि इस शोध में यह भी माना गया है कि आलू के इस तत्व की जानकारी का मतलब यह नहीं कि हम इसका सेवन अधिक करें क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती हैं जिससे वजन बढ़ता है। हां, इस तत्व से कुछ ऐसे सप्लीमेंट जरूर बनाए जा सकते हैं जिनसे वजन पर नियंत्रण करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

शोध में मिला चौंकाने वाला परिणाम

potato extract can help in weight loss

शोधकर्ताओं ने इस शोध के दौरान चूहों पर परीक्षण किया। उन्होंने दस सप्ताह तक चूहों को 25 ग्राम डाइट का सेवन कराया और उनके वजन में 16 ग्राम का इजाफा दिखा।

दूसरी बार, उन्होंने इसी डाइट के साथ आलू के ये तत्व मिलाकर चूहों को खिलाए और पाया कि उनका वजन केवल 7 ग्राम ही अधिक हुआ है।

शोधकर्ता स्टैन कुबो का मानना है कि 30 आलुओं से निकाले गए इस तत्व की निर्धारित मात्रा के सेवन से वजन घट सकता है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप 30 आलू खाएं क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed