फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   pomegranate juice prevent heart attack

अनार के रस का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Thu, 09 Apr 2015 01:03 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
pomegranate juice prevent heart attack

'एक अनार सौ बीमार', अनार के फायदों को देखकर ही शायद यह कहावत गढ़ी गई होगी। हाल में हुए शोध में अनार के जूस का बड़ा फायदा पता चला है।

विज्ञापन


शोध में पाया गया है कि आधा ग्लास अनार का रस और तीन खजूर का सेवन करने से दिल के दौरे का रिस्क कम हो सकता है।

टेक्नियॉन इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने माना है कि न केवल इससे दिल के दौरे का रिस्क कम होता है बल्कि स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है।
विज्ञापन

क्यों है फायदेमंद

pomegranate juice prevent heart attack
शोधकर्ताओं का मानना है कि अनार और खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो अथेरोक्लेरोसिस की प्रक्रिया को कम करते हैं। अथेरोक्लेरोसिस वह प्रक्रिया है जिसमें फैट्स जमा होने के कारण धमनियां कठोर होने लगती हैं और इनमें ब्लॉकेज शुरू हो जाता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, एक दिन में आधा ग्लास अनार का रस और बीज सहित तीन खजूरों को पीसकर लेने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

यह धमनियों को कड़ा होने से 33 प्रतिशत तक रोकता है और इसमें फैट्स जमने की आशंका को 28 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने फिलहाल चूहों पर परीक्षण करके यह निष्कर्ष निकाला है और जल्द ही इसके अगले चरण पर अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed