फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   pomegranate can prevent hepatitis C

अनार का यह फायदा जानेंगे तो इस मौसम में जरूर खाएंगे

Mon, 21 Jul 2014 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Jul 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
pomegranate can prevent hepatitis C

अनार का सेवन खून बढ़ाने से लेकर कई एजिंग रोकने जैसे कई फायदों से भरा है। हाल में हुए एक शोध में अनार के सेवन का एक नया फायदा पता चला है।

विज्ञापन


बैंगलुरू स्थित इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


ऐसा क्या है अनार में

pomegranate can prevent hepatitis C

शोधकर्ताओं की मानें तो अनार में मौजूद तीन तत्व - पुनिकालिन, पुनिकैलाजिन और एलैजिक शरीर में एंटी एचसीवी तत्व बढ़ाते हैं जिससे वायरस से लड़ने में मदद मिलती है।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ता प्रोफेसर सौमित्र दास के अनुसार, ''अनार का सेवन लिवर के लिए हमेशा से फायदेमंद माना जाता है। अपने अध्ययन में हमने पाया कि एक लीटर अनार के जूस में 1.5 से 2 ग्राम तक ऐसे तत्व होते हैं दो वायरस को नियंत्रित कर सकते हैं।''

यह शोध नेचर पब्लिशिंग ग्रुप के साइंटिफिक रिपोर्टन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

सेक्स क्षमता भी बढ़ाता है

pomegranate can prevent hepatitis C

वहीं एक अन्य शोध में यह माना गया है कि रोजाना अनार का जूस पीने से सेक्स क्षमता में उतना ही इजाफा होता है, जितना की वियाग्रा दवा के सेवन से।

हाल ही में 58 लोगों पर अध्ययन किया गया जिसमें 21 से 64 वर्ष तक के लोगों को शामिल किया गया। अध्ययन के दौरान महिला और पुरूष दोनों को ही लगातार 15 दिन तक अनार का जूस पीने के लिए कहा गया। इसमें पाया गया कि जो स्‍त्री-पुरूष रोजाना अनार का जूस पी रहे थे उनमें सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बहुत बढ़ी हुई थी।

गौरतलब है कि यह शोध एडिनबर्ग में क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी में हुआ। अध्ययन के दौरान लोगों के ब्लड प्रेशर और टोस्टोस्टेरोन की घटती-बढ़ती मात्रा का आकलन किया गया। परिणाम स्वरूप यह पाया गया कि ऐसे लोगों जो रोजाना अनार का जूस पी रहे थे उनमें 15 से 30 फीसदी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की संख्या बढ़ गई। साथ ही ऐसे लोगों का ब्लड प्रेशर भी सामान्य था और वह मानसिक रूप से भी स्वस्‍थ थे।

इतना ही नहीं अध्ययन के परिणामस्वरूप यह भी देखा गया कि पुरूषों की सेक्स ड्राइव में खासा इजाफा हुआ है। साथ ही अनार का जूस पीने वाले प्रतिभागियों में तनाव भी बहुत हद तक कम था। यानी अनार का जूस ना सिर्फ सेक्स क्षमता बढ़ाने बल्कि स्वास्‍थ्य के लिए भी लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed