पिस्ता खाने का यह फायदा नहीं जाते होंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो पिस्ता का सेवन नियमित तौर पर करने से एंटीएजिंग से लेकर पौरुष बढ़ाने तक के कई फायदे माने जाते हैं लेकिन हाल में हुए शोध में इसका नया फायदा भी पता चला है।
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि दिन में दो बार पिस्ता खाने से डायबिटीज टाइप 2 को नियंत्रित किया जा सकता है।
शोधकर्ता शीला जी. वेस्ट के अनुसार, ''डायबिटीज के मरीजों को दिन में दो बार पिस्ता का सेवन फायदा पहुंचाता है। इससे तनाव दूर होता है और दिल की सेहत भी बरकरार रहती है।''
ये हैं पोषक तत्व
वेस्ट के अनुसार, "पिस्ता में अधिक मात्रा में फैट्स, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह रक्त संचार को ठीक रखता है, तनाव घटाता है और डायबिटीज नियंत्रित रखता है।"
कितना सेवन फायदेमंद
शोध के दौरान प्रतिभागियों को दिन में दो बार तीन-तीन मुट्ठी पिस्ता का सेवन कराया गया। शोधकर्ताओं का मानना है कि दिन में दो मुट्ठी पिस्ता का सेवन भी इस मामले में फायदेमंद है।
यह शोध जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है।