मिलती हुई नौकरी छिन जाएगी अगर की ये गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी नौकरी के लिए जरूरी है कि आप अपने इंटरव्यू के दौरान कैसा व्यवहार करते हैं। कई बार आपके व्यवहार से जुड़ी कुछ कमियां आपको मिलती हुई नौकरी को छीनने का काम कर सकती हैं।
कई बार हमें पता ही नहीं चल पाता कि सब कुछ अच्छा होते हुए भी हमारा चयन इंटरव्यू के दौरान क्यों नहीं हो सका। हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता कि हम इंटरव्यू के दौरान आखिर गलतियां कहां करते हैं।
अबाउट करियर्स वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के आधार पर जानिए कि आपके व्यवहार से जुड़ी ऐसी कौन सी कमियां हैं जो किसी भी इंटरव्यू के दौरान मिलती हुई नौकरी को छीनने का काम कर सकती हैं।
गलती नं 1 - देर से पहुंचना
कॉलेज से लेकर पार्टी तक आप हर जगह लेट से पहुंचते हैं। इसे आप अपने स्टाइल समझते होंगे लेकिन आपकी यही कमी आपके कॅरियर के लिए बड़ा खतरा हो सकती है।
आपका पहला प्रभाव इंटरव्यू के दौरान इस बात से तय होता है कि आप उस नौकरी के लिए कितने गंभीर हैं और समय के कितने पाबंद हैं।
इंटरव्यू के दौरान देर से पहुंचने से न केवल यह तय होगा कि आप की प्रबंधन क्षमता खराब है बल्कि आप अपने भविष्य और कंपनी को लेकर कितने गंभीर है, इसका अंदाजा भी लग ही जाएगा।
बेहतर होगा कि आप दिए गए समय से थोड़ा पहले ही आने का प्रयास करें जिससे आप उस कमपनी के माहौल का अंदाजा और मानसिक तैयारी पहले ही कर सकें।
गलती नं 2 - फोन पर लगे रहना
इंटरव्यू के दौरान आपका व्यवहार कितना गंभीर है यह आपकी गतिविधियों से तय रहता है। आपके स्मार्टफोन पर आने वाले तमाम मैसेज, ईमेल आदि को चेक करने के लिए यह जगह ठीक नहीं है।
अगर इंटरव्यू के दौरान भी आप अपने फोन पर टेक्स्ट करते हैं या मेल चेक करते हैं तो यकीन मानिए, आपकी जरा सी लापरवाही इंटरव्यू लेने वाले पर बहुत नकारात्मक प्रभाव डालेगी।
इसी तरह, जब आप सवालों के जवाब दे रहे हों और उसी वक्त आपके फोन की घंटी बजने लगे तो यह भी आपके व्यक्तित्व की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है।
हो सके तो आप अपने मोबाइल फोन को इंटरव्यू के दौरान बंद रखें या साइलेंट मोड पर कर लें और कम से कम परीक्षा की इस घड़ी में तो फोन का मोह कुछ देर के लिए छोड़ ही दें।
गलती नं 3 - बिना तैयारी आ गए
आप जिस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन दे रहे हैं या इंटरव्यू के लिए बुलाए गए हैं, उससे संबंधित जानकारी रखना शुरुआती शर्त है।
अगर आपका इंटरव्यू लेने वाले शख्स आपसे सवाल करे कि आप इस कंपनी के बारे में क्या जानते हैं? या संबंधित कार्य की आपको कितनी जानकारी है तो आपके चेहरे पर हवाईयां नहीं उड़नी चाहिए। यही समय है कि आप अपने आत्मविश्वास का परिचय दें।
ऐसे में अच्छा तरीका यह है कि किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन देते वक्त या इंटरव्यू कॉल आते ही आप उस कंपनी का बैकग्राउंड, जगह, काम, विभागों आदि से संबंधित हर तरह की जानकारी भी जुटा ही लें।
लिंक्ड इन के जमाने में कम से कम यह काम तो आसान ही है।
गलती नं 4 - गलत जानकारी देना
इंटरव्यू के दौरान जिस तरह आप उम्मीद करते हैं कि कंपनी आपके प्रति पारदर्शी हो, उसी तरह कंपनी भी उम्मीद करती है कि आप साफगोई रखते हों।
ऐसे में अगर आप अपनी पढ़ाई, पिछली नौकरी, पद या सैलरी जैसी कोई भी जानकारी अधूरी देते हैं या फिर गलत देते हैं तो आपके हाथ में आई नौकरी के जाने का यह भी एक सबब हो सकता है।
सही तो यह होगा कि आप अपने बायोडाटा में अपने कॅरियर व रुचियों से जुड़ी सभी तरह की जानकारी सही-सही और पूरी लिखें जिससे उसे पढ़ने के बाद आपका इंटरव्यू सही दिशा में चल सके।
इतना ही नहीं, आप साक्षात्कार के दौरान होने वाली बातचीत में भी ध्यान रखें कि आपके द्वारा कही गई कोभी भी बात भ्रम न पैदा करती हो।