{"_id":"9c72812b920b83e5f278ceabc7d1fbaa","slug":"people-with-shorter-names-are-popular-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर ज्यादा दोस्त बनाने का आसान उपाय","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
सोशल साइट पर ज्यादा दोस्त बनाने का आसान उपाय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप फेसबुक और ट्विटर पर अधिक से अधिक लोगों से दोस्ती की ख्वाहिश रखने वालों में से हैं तो बहुत ही आसान उपाय से आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो छोटे नाम वाले लोग इंटरनेट पर अधिक आकर्षक होते हैं।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट बडू डॉट कॉम के शोध के अनुसार, इंटरनेट पर नाम छोटा करने वाले लोग विपरीत सेक्स को आकर्षित करना चाहते हैं और इसी मनोविज्ञान के तहत इंटरनेट पर उनके दोस्तों की फेहरिस्त लंबी होती है।
विज्ञापन
बडू डॉट कॉम के प्रवक्ता निकोलो फोरमई के अनुसार, "आकर्षण के पीछे सिर्फ आपके लुक्स ही नहीं काम करते हैं बल्कि आपके नाम की लंबाई भी दूसरों को आकर्षित करने में मदद करती है, खासतौर पर इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसा ही है।''
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती करने से पहले प्रोफाइल की जांच कैसे करें, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील, फ्रांस, स्पेन, इटली और जर्मनी जैसे आठ देशों के लोगों का पांच महीनों तक अध्ययन किया है। इस दौरान उन्होंने 162 लोगों के नाम पर अध्ययन किया है।
शोध में पाया गया कि 72 प्रतिशत लोग मानते हैं कि लंबे नाम उन्हें कम आकर्षित करते हैं। शोध में 79 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि वे महिलाओं के छोटे नाम देखकर अधिक आकर्षित होते हैं जबकि 69 प्रतिशत महिलाएं छोटे नाम वाले पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं।
अगर आप भी सोशल साइट्स पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं तो नाम के साथ यह प्रयोग आजमाने में कोई हर्ज नहीं है।