फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   pain men should not ignore

जानिए, मर्द को कब-कब होता है दर्द

Fri, 02 May 2014 10:22 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
pain men should not ignore

'मर्द को दर्द नहीं होता', अगर फिल्में देखकर आप भी कुछ इस तरह की सोच रखते हैं और आमतौर पर होने वाले दर्द को दरकिनार कर देते हैं तो सावधान हो जाएं।

विज्ञापन


एनबीसी में प्रकाशित शोध की मानें तो महिलाओं की अपेक्षा पुरुष दर्द के प्रति अधिक लापरवाह होते हैं जिस कारण उन्हें इनसे जुड़ी समस्याओं का पता बाद में चला है और वे अधिक प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


जानिए, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले पांच तरह के दर्द के बारे में, जिनकी अनदेखी अक्सर पुरुष करते हैं।

युरीन के दौरान दर्द

pain men should not ignore

युरीन के दौरान तेज दर्द और युरीन का रंग बदलना जैसे संकेत पुरुषों में होने वाले चौथे सबसे सामान्य कैंसर - ब्लैडर कैंसर का संकेत हो सकता है।

इस स्थिति में कई बार युरीन के साथ खून भी निकलता है। युरीन के दौरान दर्द को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टरी जांच करवाएं।

कमर में तेज दर्द

pain men should not ignore

पुरुषों के लिए कमर दर्द की समस्या होने की कई वजह हो सकती हैं। दफ्तर में गलत तरीके से बैठना, बाइक या कार बहुत अधिक चलाना, कसरत के दौरान कुछ गड़बड़ या फिर बहुत अधिक वजन उठा लेना।

आमतौर पर पुरुष इस समस्या को समस्या मानते ही नहीं हैं जिसका परिणाम उन्हें बिस्तर पकड़ने के लिए मजबूर कर सकता है।

विज्ञापन

पेट में दर्द

pain men should not ignore

पेट में तेज दर्द। हर बार इसकी वजह सिर्फ एसिडिटी ही हो ऐसा जरूरी नहीं है। यह ग़ल ब्लैडर से लेकर एपेंडिक्स तक, किसी भी हिस्से में समस्या का इशारा हो सकता है। ऐसे में सही समय पर उपचार बेहद जरूरी है।

ऊसन्धि (ग्रॉइन) में दर्द

pain men should not ignore

अचानक से ऊसन्धि (ग्रॉइन) में दर्द टेस्टिकल्स से जुड़ी किसी विशेष समस्या का संकेत तब हो सकता है जब यह लगातार छह से सात घंटे बरकरार रहे। ऐसे में अगर आपको इस भाग पर लंबे समय तक दर्द हो तो इसे डॉक्टर को बताने में संकोच न करें।

सीने में दर्द

pain men should not ignore

सीने में दर्द की वजह अपच से लेकर हार्ट अटैक तक, कुछ भी हो सकती है। मेन्स हेल्थ में प्रकाशित शोध की मानें तो आमतौर पर पुरुष हार्ट अटैक के दौरान होने वाले दर्द के प्रति लापरवाही बरतते हैं जिससे हार्ट अटैक से मरने वाले पुरुषों के मामले महिलाओं से अधिक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed