फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   owning dog can make you look 10 year younger

उम्र से 10 साल कम दिखना चाहते हैं तो आजमाएं यह उपाय

Fri, 18 Jul 2014 09:37 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
owning dog can make you look 10 year younger

उम्र को रोकना किसी के हाथ में नहीं है लेकिन उम्र से कम दिखना तो संभव है। हाल में हुए शोध में उम्र से 10 साल कम दिखने का उपाय पता चला है।

विज्ञापन


अमेरिकी की सैंट एंड्रयू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि उम्र से 10 साल कम दिखना चाहते हैं तो कुत्ता पाल लीजिए क्योंकि इसके इतने अधिक फायदे हैं कि आप उम्र से कम ही दिखेंगे। फायदे जानिए आगे खबर में।
विज्ञापन


क्या है फायदे

owning dog can make you look 10 year younger

शोधकर्ता डॉ. जिंगयांग फेंग के अनुसार, ''अगर आपके घर में कुत्ता है तो आपकी शारीरिक गतिविधियां अपनी उम्र से 10 साल कम उम्र के व्यक्ति के बराबर होंगी और आप अधिक तनावमुक्त रहेंगे। इसका असर स्वाभाविक रूप से आपके शरीर पर सकारात्मक होगा।''

शोधकर्ताओं का मानना है कि कुत्ता पालने से शारीरिक और मानसिक सेहत बरकरार रहती है जिससे आप स्वाभाविक तौर पर अधिक युवा दिखेंगे।

दिमाग के लिए फायदेमंद

owning dog can make you look 10 year younger

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह भी माना है कि कुत्ता पालने वाले लोग अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से दूर रहते हैं। फेंग के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि कुत्ता पालने वाले लोगों में अवसाद का स्तर अपेक्षाकृत कम होता है।''

यह शोध प्रिवेंटिव मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed