फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   oreo biscuits are as addictive as cocaine

ओरियो बिस्कुट खाते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Wed, 06 Nov 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Nov 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
oreo biscuits are as addictive as cocaine
'खोलो, डिप करो और फिर लिक करो' विज्ञापन में बच्चों से लेकर बड़ों तक इस बिस्कुट को खाने के लिए मचल जाते हैं। कुछ याद आया? हम बात कर रहे हैं ओरियो बिस्कुट की, जिसे लेकर हाल में हुए एक शोध में चौंकाने वाले तथ्य पता चले हैं।
विज्ञापन


गॉकर वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में अमेरिका के कनेक्टीकट कॉलेज के अनुसार, ओरियो बिस्कुट खाने से इसकी लत इस कदर पड़ जाती है कि इसकी तुलना कोकीन की लत से की जा सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, बेफिक्र होकर फैट्स खाएं और वजन भी घटाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने इस बिस्कुट का चूहों पर परीक्षण किया है और यह निष्कर्ष निकाला है। शोधकर्ता जेमी होनोहन के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि ओरियो बिस्कुट में फैट्स और शुगर अधिक मात्रा में हैं जिनके सेवन के बाद और अधिक सेवन की इच्छा होती है।''


शोध के दौरान उन्होंने चूहों के लिए बहुत जटिल मार्ग बनाकर अंत में ओरियो कुकीज़ के टुकड़े रखे। चूहों को पहले ओरियो खिलाया गया। फिर चूहों को उस कक्ष में छोड़ दिया गया जहां ओरियो रखा था। चूहों ने जटिल रास्ते को पार करते हुए ओरियो के बिस्कुट को खोलकर उनके बीच का हिस्सा खाया।

यही प्रक्रिया शोधकर्ताओं ने चूहों पर कोकीन और मॉर्फिन आदि खिलाकर आजमाई और पाया कि चूहों को को ओरियो बिस्कुट का नशा ड्रग्स के समान ही होता है।

इतना ही नहीं, अपने अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह भी चिंता जताई की ओरियो में कोकीन या मॉर्फिन से अधिक न्यूरॉन सक्रिय करता है जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

हेल्दी या लो फैट्स स्नैक्स कितने फायदेमंद हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed