{"_id":"2018eb23d229a9b6fdcf56567ca2a97d","slug":"one-in-six-worker-sleep-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में कहीं आप भी तो नहीं करते यह काम?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दफ्तर में कहीं आप भी तो नहीं करते यह काम?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Apr 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
अगर आप अपने दफ्तर में काम के बोझ से अक्सर परेशान रहते हैं तो हाल में हुए शोध की नतीजे आपके काम के हो सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - बिस्तर पर पड़ते ही कहीं ऐसा तो नहीं होता आपके साथ?
अमेरिकी कंपनी वर्जिन प्लास द्वारा करवाए गए शोध की मानें तो अमेरिका में हर छह में से एक व्यक्ति हफ्ते में एक बार जरूर डेस्क पर सोता है।
शोधकर्ताओं ने 1,140 अमेरिकियों पर किए गए अपने अध्ययन में पाया है कि करीब 30 प्रतिशत कर्मचारी काम के दबाव के कारण अपनी नींद को लेकर नाखुश हैं। 76 प्रतिशत लोग दिन भर दफ्तर में थकावट महसूस करते हैं।
विज्ञापन
वहीं शोध में 15 प्रतिशत लोगों ने माना है कि वे सप्ताह में एक बार अपनी सीट पर ही सो जाते हैं।
शोधकर्ता डॉ. जेनिफर टुरगिस के अनुसार, ''काम के प्रति अतिरिक्त तनाव नींद को बुरी तरह प्रभावित करता है जिससे न सिर्फ हमारी मानसिक क्षमता घटती है बल्कि यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह हो सकता है।''
विज्ञापन