फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   olive oil and salad good for heart

दिल के मरीज हैं तो डाइट में करें यह बदलाव

Tue, 10 Jun 2014 10:57 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
olive oil and salad good for heart

वैज्ञानिकों का कहना है कि जैतून का तेल और पत्तीदार सलाद या सब्जियों का मिश्रण भूमध्यसागरीय आहार को ज़्यादा पौष्टिक बनाता है।

विज्ञापन


पीएनएस जर्नल के अनुसार दोनों खाद्य समूह आपस में मिलकर नाइट्रो फैटी एसिड का निर्माण करते हैं जो रक्तचाप को कम करता है।

चूहों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि जैतून के तेल की असंतृप्त वसा और सब्जियों में पाई जाने वाली नाइट्राइट आपस में मिल जाती हैं।

अध्ययन कहते हैं कि सब्जियों के साथ अखरोट और रुचिरा (अवाकाडो) के इस्तेमाल से भी अच्छे नतीजे मिलने चाहिए।

दिल की सेहत

olive oil and salad good for heart
ग्रीस, स्पेन और इटली के पारंपरिक पाक शैली से प्रेरित भूमध्यसागरीय आहार को अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ दिल के लिए बेहतर माना जाता रहा है।

डॉक्टर संजय ठकरार, ब्रिटिश हार्ट फाउण्डेशन के अनुसार, "यह रोचक शोध इस बात की व्याख्या करता है कि भूमध्यसागरीय आहार आपके स्वस्थ हृद्य के लिए अच्छा क्यों हैं?"

इस आहार में लाल मांस और मक्खन या जानवरों से मिलने वाली वसा की बजाय विशेष तौर पर सब्जियों, ताज़ा फलों, अन्न, अनाज, जैतून के तेल और अखरोट के साथ साथ चिकन और मछली की प्रचुरता पाई जाती है।

भूमध्यसागरीय आहार में शामिल हर घटक के पौष्टिक लाभ हैं, लेकिन शोधकर्ता इस सवाल पर उलझन में हैं कि इस आहार की कौन सी विशेषता इसे पूरी तरह इसे पौष्टिक बनाती है।

किंग्स कॉलेज लंदन के प्रोफ़ेसर फ़िलिप एटॉन और अमरीका की ­­­कैलीफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के सहयोगियों का मानना है कि इस आहार को पौष्टिक बनाने में विभिन्न तत्वों का योगदान है जो नाइट्रो फैटी एसिड का निर्माण करते हैं।

ब्रिटिश हार्ट फाउण्डेशन द्वारा सहायता प्राप्त अध्ययन में शोधकर्ताओं ने जेनिटिकली इंजीनियर्ड चूहों का उपयोग करके देखा कि उनके शरीर पर नाइट्रो फैटी एसिड का कैसा प्रभाव पड़ता है?

नाइट्रो फैटी एसिड एपॉक्साइड हाइड्रॉलेज़ नामक एंजाइम के स्राव को बंद कर रक्तचाप को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूहों पर परीक्षण

olive oil and salad good for heart

प्रोफ़ेसर एटॉन ने कहा, "इंसानों में भी यही एंज़ाइम पाया जाता है, इसलिए हम सोचते हैं कि इंसानों में भी यह प्रतिक्रिया होनी चाहिए।"

वो कहते हैं कि इससे पता चलता है कि भूमध्यसागरीय आहार इतना पौष्टिक क्यों है, हालांकि इसमें वसा भी होती है।

उनके मुताबिक़ भूमध्यसागरीय आहार में पाई जाने वाली वसा नाइट्रेट के साथ एक रासायनिक अभिक्रिया करके नाइट्रो फैटी एसिड का निर्माण करती है।

प्रोफ़ेसर एटोन ने बताया,''मनुष्यों में भी यही एंजाइम पाया जाता है इसलिए हम समझते हैं कि यही प्रक्रिया उनमें भी घटित होगी।''

वो कहते हैं, ''यही कारण है कि वसा की मौजूदगी के बावजूद, भूमध्यसागरीय आहार स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।''

प्रोफ़ेसर एटॉन के अनुसार, ''भूमध्यसागरीय आहार में वसा के साथ, अगर इसे नाइट्रेट या नाइट्राइट के साथ लिया जाता है तो एक रासायनिक प्रक्रिया होती और इससे नाइट्रो फैटी एसिड बनता है।''

विज्ञापन

नई दवाओं की संभावना

olive oil and salad good for heart

किंग्स कॉलेज लंदन के प्रोफ़ेसर फ़िलिप एटॉन के अनुसार, "यह प्रकृति की सुरक्षा करने वाली व्यवस्था है। अगर हम इसकी जानकारी हासिल कर सकें तो हम उच्च रक्तचाप का उपचार करने और हृद्य रोग से बचाव के लिए नई दवाइयां बना सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह प्रकृति की सुरक्षा करने वाली व्यवस्था है। अगर हम इसकी जानकारी हासिल कर सकें तो हम उच्च रक्तचाप का उपचार करने और हृदय रोग से बचाव के लिए नई दवाइयां बना सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि मनुष्यों पर इसके परीक्षण की योजना बनाई गई थी।

ब्रिटिश हार्ट फाउण्डेशन के डॉक्टर संजय ठकरार ने कहा, "यह रोचक शोध इस बात को स्पष्ट करता है कि भूमध्यसागरीय आहार आपके स्वस्थ हृदय के लिए अच्छा क्यों हैं? इन परिणामों ने एक रास्ता दिखाया है जिसमें एक विशेष तत्व उच्च रक्तचाप से मुकाबला करता है, जोकि हृद्य रोग के लिए एक बड़ा ख़तरा माना जाता है।"

वह कहते हैं, "हालांकि, अभी काफ़ी काम करने की जरूरत है क्योंकि यह प्रयोग चूहों पर किया गया था और संभव है कि यह तत्व मनुष्य में किसी अन्य तरीके से अपना असर दिखाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed