{"_id":"19f0b64164750097bea6f1ad10dade89","slug":"obesity-increases-stress-risk-in-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए मोटापा बढ़ा रहा है यह खतरा","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बच्चों के लिए मोटापा बढ़ा रहा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका बच्चा मोटापे का शिकार हो रहा है तो यह उसके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - इस मामले में आपसे आगे हो सकते हैं तीन साल के बच्चे
हाल में हुए एक शोध की मानें तो मोटापे की वजह से बच्चों में तनाव का रिस्क अधिक होता है।
नेदरलैंड के शोध के अनुसार मोटापे की वजह से बच्चों में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे उन्हें तनाव, अवसाद जैसे मानसिक रोगों की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - प्यार के अलावा इन 5 चीजों से उड़ती है नींद
विज्ञापन
शोधकर्ता एरिका वैन के अनुसार, ''शोध के नतीजे चौंकाने वाले रहे। हमने पाया कि मोटापे के शिकार आठ साल से कम उम्र के बच्चों में भी कोर्टिजोल का स्तर अधिक पाया गया है, जो वाकई गंभीर समस्या है।''
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने बीस मोटे व बीस सामान्य वजन के बच्चों पर अध्ययन किया जिनकी उम्र आठ से 12 साल की थी और पाया कि अधिक वजन वाले बच्चों के शरीर में तनाव बढ़ाने वाला कोर्टिजोल हार्मोन का स्तर अधिक है।
यह शोध क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित हुआ है।