फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   nutrient deficiency behind food cravings

क्या आपका मन चॉकलेट, मिठाई या मीट को देखकर ललचाता है?

Wed, 13 Aug 2014 09:12 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
nutrient deficiency behind food cravings

'जी ललचाए, रहा न जाए...' विज्ञापन में चॉकलेट देखकर आपका मन भी इसे खाने का करते है तो जनाब, जी नहीं ललचा रहा है बल्कि किसी और चीज का इशारा है।

विज्ञापन


अगर आपका मीठे के प्रति अधिक झुकाव है या फिर चीज और मक्खन देखकर आपसे कंट्रोल ही नहीं होता तो संभव है कि यह आपके शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी का इशारा हो।
विज्ञापन


डेलीमेल के आधार पर जानिए ऐसी पांच डाइट के बारे में जिनके लिए अगर अक्सर आपका जी ललचाता है तो यह पोषक तत्वों की कमी हो सकता है।

चॉकलेट

nutrient deficiency behind food cravings

चॉकलेट खाने की अधिक इच्छा होती है तो यह मैग्नीशियम की कमी भी हो सकता है। चूंकि चॉकलेट में मैगनीशियम की अध‌िकता है इसल‌िए इसे खाने की इच्छा अधिक होगी।

ऐसे में सेहतमंद विकल्प के तौर पर आप हरी सब्जियां, गेंहू और दूध का सेवन करें जिसमें मैग्नी‌‌शियम अच्छी मात्रा में हो।

बर्फ

nutrient deficiency behind food cravings

ऐसा होता तो कम है लेकिन अगर आपको किसी भी रूप में बर्फ खाने की इच्छा अधिक हो तो इसका मतलब आयरन की कमी है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए जरूरी है क‌ि आप रेड मीट, पालक, अंकुरित अनाज आदि का सेवन करें।

विज्ञापन

मिठाई

nutrient deficiency behind food cravings

मिठाई या मीठी चीजें अधिक खाने का मन करे तो संभव है कि ऊर्जा कम हो रही हो। ऐसे में ऊर्जा की भरपाई के लिए आलू, गाजर, चिकन, अंडा आदि का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

मीट

nutrient deficiency behind food cravings

मीट खाने की अधिक इच्छा शरीर में आयरन और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है। मछली, अंकुरित अनाज, पालक आदि भी इसका अच्छा स्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed