फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   New research on shape of tears

गम में रोने से क्यों मिलता है सकून, आंसुओं में छिपा है दिलचस्प राज

Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
New research on shape of tears
कहते हैं रोना आंखों और मन दोनों के लिए अच्छा होता है। रोने से जहां आंखें साफ होती हैं वहीं मन भी हल्का महसूस करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोने पर आंखों से गिरने वाले आंसू कैसे दिखते होंगे। आम इंसान के लिए तो वे बस आंख से बहने वाला पानी है लेकिन शोधकर्ताओं की नजर में यह एक बड़ा मसला है।
विज्ञापन


हाल ही में एक शोध सामने आया जिसमे बताया गया कि आंखों से गिरने वाले आंसुओं का आकार उनकी वजह पर निर्भर करता है। शोधकर्ता रोस लिन फिशर ने आंसुओं की बारीकी जानने के लिए 100 अलग तरह के आंसुओं पर जांच की और पाया कि खुशी के आंसुओं का आकार प्याज काटने पर आने वाले आंसुओं से बिलकुल अलग है। उनके इस शोध का नाम है 'द टोपोग्राफी ऑफ टियर्स'।
विज्ञापन

आंसु होते हैं पेनकिलर

New research on shape of tears

आंखों से तीन प्रकार के आंसु गिरते हैं। एक जो हमारी आंखों को नम बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निकलते हैं। दूसरे जो आंख में कुछ चले जाने पर जलन होने से निकलते हैं और तीसरे जो हमारी भावनाओं पर निर्भर करते हैं।

आंसुओं में कुछ तरह के तेल, एंटीबॉडी और एंजाइम होते हैं। इन अलग अलग तरह के आंसुओं में अलग तरह के कण होते हैं। भावनाओं से प्ररेति निकलने वाले आंसुओं में प्रोटीन औऱ एक खास तरह का पेनकिलर ज्यादा होता है जिसके कारण हमें रोने के बाद आराम महसूस होता है।

इन आंसुओं को माइक्रोस्कोप के नीचे रख कर देखा गया तो सभी के आकार अलग अलग दिखे। वास्तव में ये यह शुद्ध छना हुआ नमक होते हैं।  यही वजह है कि भावनाओं से निकलने वाले आंसुओं में एक जैसी केमिकल संरचना होने के बावजूद खुशी के आंसुओं का आकार दुख या डर के आसुंओं से अलग होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed