फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   new age of being adult is defined as 25

18 नहीं, कुछ और ही है जवानी की सही उम्र

Thu, 26 Sep 2013 01:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
 new age of being adult is defined as 25

उम्र का 18वां पड़ाव, जहां से आपकी किशोरावस्था खत्म होती है और आपकी गिनती वयस्कों में शुरू हो जाती है, आज के परिवेश में इसपर मनोवैज्ञानिकों ने बड़े सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध की मानें तो आज के परिवेश में किशोरावस्था 18 साल पर खत्म नहीं होती बल्कि 25 सालों तक रहती है यानी वयस्क होने का पैमाना 18 नहीं बल्कि 25 की उम्र है।
विज्ञापन


टीनेज में मुंहासेः जानें वजहें और रोकथाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो ब्रिटेन के मनोवैज्ञानिक अब किशोरों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हें 18 के बजाय 25 साल तक किशोर मान रहे हैं। इस आधार पर ब्रिटेन के बाल मनोवैज्ञानिकों को दिशानिर्देश भी दिए जा रहे हैं।

उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देंगी ये सात आदतें


बाल मनोवैज्ञानिक लेवर्न एंट्रोबस ने बीबीसी को बताया, ''हम अब अधिक सजग हो रहे हैं और 18 की उम्र के बाद होने वाले मानसिक बदलावों पर अध्ययन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह पहल अच्छी है।''

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मनोवैज्ञानिक अब किशोरावस्था को तीन चरणों में रखकर देखते हैं। पहले चरण में 12 से 14 साल की उम्र, दूसरे चरण में 15 से 17 साल की उम्र और तीसरे चरण में 18 से 25 की उम्र है।

यह है आधार
25 वर्ष की आयु तक किशोरावस्था मानने और इसके बाद वयस्क अवस्था के निर्धारण के लिए मनोवैज्ञानिकों ने दिमाग में उम्र के साथ होने वाले बदलावों पर अध्ययन किया है।


इस दौरान उन्होंने दिमाग की स्कैनिंग तकनीक की मदद ली और किशोरावस्था से लेकर वयस्क होने तक दिमाग में होने वाले विकास का अध्ययन किया और इस आधार पर वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

व्यक्ति के बदलते मनोविज्ञान के अलावा, शोधकर्ताओं ने इसके लिए शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव को भी जिम्मेदार माना है जो अब उम्र के 20वें दशक में होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed