दांतों को सफेद रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतों की चमक वापस पाने के लिए बहुत से नुस्खों की बात की जाती है। जानिए कुछ कारगार घरेलू नुस्खों के बारे में।
अक्सर सुनने को मिलता है कि एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करके अपने टूथब्रश को इसमें डिप करके ब्रश करने से दांत चमकदार हो जाते हैं। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतो के पीलेपन को दूर करता है।
इसी तरह मैलिक एसिड भी दांतों को सफेद बनाता है। लेकिन, यह उपाय अपनाने के बाद गर्म पानी में एक चुटकी बाइकार्बोनेट सोडा मिलाएं और उससे कुल्ला करें, ताकि मुंह में एसिड न रहे।
हल्दी
हल्दी भी दांतों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आधा टी-स्पून हल्दी में कुछ बूंद पानी की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें अपने टूथब्रश को डिप करें तथा दांतों को साफ करें। करीब दो से तीन मिनट तक इससे ब्रश करते रहें।
इसके बाद हो सकता है आपके दांत कुछ पीले हों जाएं, लेकिन अच्छी तरह कुल्ला करने के बाद आपके दांत मोतियों से चमक उठेंगे। दंत चिकित्सा में भी साबित हो चुका है कि दांतों की सुरक्षा के लिए यह बेजोड़ नुस्खा है।
संतरे का छिलके
कुछ लोग संतरे के छिलके के सफेद गूदे का इस्तेमाल भी दांतो के क्लीनर के तौर पर करते हैं। लेकिन, यह तरीका सही नहीं है। इससे दांतों के इनेमल को खतरा रहता है। केमिकल रिएक्शन से दांतों के अंदरूनी नाजुक हिस्से को खतरा रहता है। कुछ ही सप्ताह में दांतों में सेंसेटिविटी बढ़ने लगती है और दांतों में दर्द होने लगता है। इसलिए, इस उपाय को न अपनाएं।
केला
सफेद दांत पाने के लिए केले का भी इस्तेमाल होता है। केले में पोटेशियन, मैग्नीशियम और मैग्नीज बहुतायात में होता है। दांतों की गंदगी को हटाने में यह विशेष कारगर है। पके हुए केले को छीलकर, इसके छिलके को दो मिनट तक दांतों पर रगड़ें।
तीन सप्ताह बाद आपके दांत चमक उठेंगे। छिलके को इस तरह दांतों पर घिसने से एक परत जैसी बनती है, जो दांतों की सतह में जमी गंदगी का सफाया करती है। हालांकि, दांतों के अंदरूनी हिस्सों तक यह नहीं पहुंच पाती, इसलिए गहराई तक इससे दांत साफ होने की गारंटी नहीं है। इसलिए, इस उपाय से अच्छा है आप रोज एक केला खाएं।