फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   natural hair straightening products

घुंघराले बालों को सीधा कर देंगे ये पांच घरेलू उपाय

Fri, 07 Feb 2014 04:17 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
natural hair straightening products

घुंघरालों बालों पर हमेशा एक जैसी स्टाइल से अगर आपका मन ऊब चुका है और आप पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग पर हजारों खर्च करने के विचार में बिल्कुल नहीं हैं तो आप घर पर ही अपने घुंघराले बालों को सीधा कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आप बालों को आसानी से सीधा भी कर सकेंगे और इनका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होगा।

दूध और शहद

natural hair straightening products

आधा कप दूध लें और इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। और प्रभावी परिणाम के लिए इसमें केला भी मैश करके मिला सकते हैं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और आधा घंटा छोड़ दें, फिर बालों को शैंपू से साफ कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारियल और नींबू का पेस्ट

natural hair straightening products

नारियल को पीसकर इसमें से कोकोनट मिल्क मिलाएं और नींबू मिलाकर ब्रश की सहायता से इसे बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद इसे शैंपू से साफ करें।

विज्ञापन

हॉट ऑयल थेरेपी

natural hair straightening products
नियमित रूप से तेल का मिक्सचर बालों पर लगाने से भी बाल सीधे और सिल्की होते हैं। नारियल तेल में ऑलिव ऑयल मिलाएं और बालों पर मालिश करें। फिर तौलिया को गर्म पानी में निचोड़कर इसे बालों पर लपेटें और 45 मिनट तक छोड़ दें। फिर शैंपू करें।

दूध का स्प्रे

natural hair straightening products
दूध को स्प्रे बॉटल में डालें और बालों पर स्प्रे कर। आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर बाल साफ कर लें। बाल मुलायम और सीधे होंगे।

ऑलिव ऑयल और अंडा

natural hair straightening products

दो अंडा फेंट लें इसमें ऑलिव यल मिक्स करें। इन्हें बालों पर लगाकर एक घंटे तक छोड़ दें और बालों पर शैंपू लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed