{"_id":"f4f00730-ce9e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nariyal-moongdal-laddu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल व मूंगदाल के लड्डू","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नारियल व मूंगदाल के लड्डू
प्रीति अग्रवाल
Updated Thu, 06 Jun 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
एक कप घिसा नारियल, एक कप मूंगदाल, एक कप खोया, एक कप देसी घी, एक कप चीनी, आधा कप दूध, थोड़ा सा केसर, थोड़ा सा पानी, थोड़े से बादाम।
विधि
सबसे पहले दाल को साफ करके पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
खोए को हल्का भूनकर अलग रख लेंगे।
दूध को गरम करके उसमें केसर डाल कर रख दें।
चीनी में थोड़ा सा पानी डालकर चाशनी बना लेंगे।
अब दाल को पानी से निकालकर दरदरा पीस लें।
उसके बाद कड़ाही में घी गरम करके दाल को अच्छी तरह से भून लें।
जब दाल घी छोड़ दे तो उसमें कसा नारियल और खोया मिला लें।
फिर चाशनी को मिलाकर अच्छी तरह से भूनेंगे।
फिर केसर वाला दूध भी डाल देंगे।
जब यह गाढ़ा हो जाए तो कड़ाही को नीचे उतारकर इसे ठण्डा होने दें।
ठण्डा होने पर ल्रड्डू बना लें।
इसके ऊपर बादाम लगाकर डेकोरेट करेंगे।
नारियल और मूंगदाल के लड्डू तैयार है।
नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित उत्तरप्रदेश के सहारनपुर शहर की निवासी प्रीति अग्रवाल की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।