{"_id":"38783f74-ce9d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nariyal-kadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल कढ़ी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नारियल कढ़ी
अरशिया जमीर
Updated Thu, 06 Jun 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
पीसा हुआ कच्चा नारियल एक गोला, 200 ग्राम बेसन, एक टी स्पून पीसा जीरा, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून लाल मिर्च, 2 नींबू, थोड़ी सी राई, मेथी, सुखी लाल मिर्च, साबुत जीरा, करी पत्ता, नमक स्वादानुसार
विधि
पीसा नारियल में बेसन, हल्दी, मिर्ची, नमक, पीसा जीरा और एक से डेढ़ लीटर पानी मिलाकर आंच पर एक से डेढ़ घंटे के लिए पकाएं।
पकने के बाद उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, पीसा जीरा, बेसन मिला कर पकौड़े बना लें।
उसके बाद उसे थोड़ा सा नारियल तेल लेकर उसमें राई, मेथी, करी पत्ता, सुखी लाल मिर्च, खड़ा जीरा डाल कर छौंका लगा दें।
ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर परोसें।
नोटः नारियल का पीछे का हिस्सा हटाकर पीसना है तथा नींबू चाहे तो कढ़ी में मिला कर यूज कर सकती है जितना खट्टा आपको पसंद हो।
नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित लखनऊ शहर की निवासी अरशिया जमीर की रेसिपी है। स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
विज्ञापन
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।