{"_id":"9230549ede9c48c75320f62cf9174769","slug":"nap-in-office-improves-memory-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"याददाश्त तेज करने का यह उपाय आपको भी भाएगा ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
याददाश्त तेज करने का यह उपाय आपको भी भाएगा
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अगली बार अगर ऑफिस में काम के दौरान झपकी लेने का मौका मिल जाए, तो यह मौका हाथ से जाने नहीं दीजिएगा। एक ताजा शोध की मानें, तो काम के दौरान झपकी लेने से दिमागी सेहत बेहतर होती है।
विज्ञापन
जर्मनी की सारलैंड यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध के मुताबिक काम के दौरान अगर वक्त निकालकर कम से कम 45 मिनट की नींद ले ली जाए, तो इससे याददाश्त और सीखने की क्षमता दोनों में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
शोध से जुड़े प्रो. एलेक्स मैक्लिंगर के अनुसार इस छोटी सी नींद के दौरान दिमाग के तंतुओं की कार्यप्रणाली खासतौर से एक्टिव हो जाती है, जिससे दिमाग नई सूचनाओं को याद करने में सक्षम हो जाता है।
विज्ञापन
यह लेख ′न्यूरोलॉजी ऑफ लर्निंग एंड मेमोरी रिपोर्ट′ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के दौरान कुछ लोगों को दो वर्गों में बांटा गया, जिनमें से एक वर्ग को आराम करने के लिए 45 मिनट तक सोने के लिए कहा गया और दूसरे वर्ग को टीवी देखने के लिए कहा गया। इनमें सोने वाले वर्ग की याददाश्त दूसरे वर्ग से कहीं ज्यादा थी।