{"_id":"70b3e3b6a5f01da58a09fa84cc9ce2ae","slug":"nagging-boss-can-harm-your-immune-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप अपने बॉस से वाकई परेशान हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
अगर आप अपने बॉस से वाकई परेशान हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप दफ्तर में रोज अपने बॉस से डांट-फटकार सुनते हैं? या फिर दफ्तर में आपके सहकर्मी बॉस आपको दिन भर तनाव ही तनाव देते हैं? अगर ऐसा है तो जान लें कि बॉस से मिलने वाला तनाव और कार्यक्षेत्र का तनाव भरा माहौल आपके शरीर के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
बॉस से प्रमोशन चाहिए तो ऐसे जमाएं अपनी धाक
हाल में हुए एक शोध की मानें तो दफ्तर में मिलने वाला तनाव शरीर के प्रतिरोधी तंत्र को प्रभावित करता है जो हमनें कई बीमारियों का शिकार बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
ये नौकरियां हैं फेफड़े के लिए खतरनाक
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्तां का मानना है कि दिन भर दफ्तर में मिलने वाले तनाव से प्रतिरोधी तंत्र के जीन्स की गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे कोशिकाएं उन संक्रमणों से लड़ने के लिए सक्रिय हो जाती हैं जो शरीर में हैं ही नहीं और यह कई गंभीर रोगों की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, प्रतिदिन दफ्तर में मिलने वाला तनाव नर्वस सिस्टम के लिए 'फ्लाइट और फाइट रिस्पॉन्स' नामक गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है जिसमें शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बननी बंद हो जाती हैं।
शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए अपने अध्ययन में उन्हें बहुत अधिक तनाव देकर उनकी कोशिकाओं का अध्ययन किया और पाया कि मनुष्यों में बी इसी तरह के बदलाव होते हैं।
इस बारे में शोधकर्ता जॉन शेरडन ने बताया, ''अपने अध्ययन के आधार पर हमने पाया कि लंबे समय तक बॉस या दफ्तर का तनाव लेने वाले लोगों की प्रतिरोधी क्षमता पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ता है।''
यह शोध नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस स्थिति से बचने के लिए तनाव मुक्त जीवनशैली, सामाजिक गतिविधियां और कसरत काफी मददगार साबित हो सकती हैं।