शराब से जुड़ीं ये पांच बातें हो सकती हैं आपका भ्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल बैठते हैं जब चार यार तो जाम का दौर न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे कई भ्रम हैं जो लोग अक्सर शराब को लेकर पालते हैं और कई बार ये भ्रम सेहत के लिए बड़ा खतरा हो जाते हैं।
जानिए, शराब से जुड़े 5 बड़े मिथ के बारे में जो आपकी सेहत को भी प्रभावित करते हैं।
ज्यादा चढ़ गई है तो शावर क्यों नहीं लेते
अक्सर हैंगओवर उतारने के लिए ठंडे पानी में शावर या ब्लैक कॉफी को हम सबसे आसान उपाय मान लेते हैं लेकिन असलियत कुछ और है।
कॉफी रक्त से अल्कोहल का असर कम नहीं करती और ठंडे पानी से नहाने पर भी शराब का असर कम नहीं होता बल्कि इंड्रिया सजग हो जाती हैं।
बीयर कम नुकसान करती है तो इसे ही लें
सच तो यह है कि बीयर का फायदा नुकसान इस बात पर अधिक निर्भर करता है कि आप इसे कितनी मात्रा में लेते हैं।
हां, यह जरूर है कि बीयर में दूसरी शराब की अपेक्षा अल्कोहल कम होता है लेकिन आप गौर करें तो इसका सेवन आप ्क्सर दूसरी ड्रिंक्स से अधिक मात्रा में करते हैं।
जमकर पीना है तो सब पियो
चढ़े या न चढ़ें, आप बीमार जरूर हो जाएंगे। कई ड्रिंक्स को एक साथ मिलाकर अधिक मात्रा में लेने से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी पार्टी महंगी ही पड़ेगी।
कल काम पर भी जाना है तो दवा ले लो
हो सकता है हैंगोवर उतारने के लिए आप एस्पिरिन या डिस्प्रिन की मदद लेते हैं लोकिन यह आदत कई बार घाटे का सौदा भी हो सकती है। लीवर में यह ब्लीडिंग की एक बड़ी वजह हो सकती है।
ठीक महसूस कर रहे हैं तो ठीक ही होंगे
आप कितना भी पीते हैं पर चढ़ती नहीं। यह सोचकर अगर आप अक्सर ड्रिंक लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए, खासतौर पर लिवर के लिए घाटे का सौदा है।
यह न भूलें कि आपको भले ही एहसास कम हो लेकिन इससे शराब का खतरा कम नहीं होता है।