{"_id":"e3dc2126-5adc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mutton-boti-tikka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटन बोटी टिक्का","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मटन बोटी टिक्का
कोमल तनेजा
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन
मसाला तैयार करने का समयः तीन से चार घंटा
पकाने का समयः 15-20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
500 ग्राम बिना हड्डी के मध्यम आकार के कटे मटन के टुकड़े, दो चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
मसाला
आधा चम्मच गाढ़ा दही, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच मीट मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, चुटकी भर नारंगी-लाल रंग, नमक स्वादानुसार, तेल या घी।
गार्निशिंग
खीरे के सलाद से सजाएं और पुदीने-दही के चटनी के साथ उसे परोसें।
विधि
- सबसे पहले मटन के टुकड़े के साथ नींबू का रस, पानी, नमक और मिर्च को उबालकर आधा पका लें।
- उसके बाद सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे मिक्स कर लें। अब उसमें आधे पके हुए मटन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और उस मिश्रण को तीन-चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
विज्ञापन
- माइक्रोवेव को ग्रिल मोड पर पहले से गर्म कर लें और ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं, अब बोटी को थोड़ा सा तेल छिडककर ग्रिल ट्रे पर व्यवस्थित कर लें, हर तरफ से पांच-सात मिनट तक भूनकर गोल्डन ब्राउन करें।
विज्ञापन
- अब बोटी को बांस की सींक में लगाएं और सर्विस प्लेट पर परोसें। खीरे के सलाद से सजाकर और पुदीने व दही की चटनी के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
पुदीने-दही की चटनी के लिए दो बड़ा धनिया पत्ता, दो चम्मच पुदीने का पत्ता, चार से पांच हरी मिर्च, एक चम्मच सूखी मेथी का पत्ता और थोड़े पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब उसमें आधा कप दही फेंटकर मिलाएं व नमक, नींबू का रस और चाट मसाला डालकर दही-पुदीने की चटनी तैयार करें।