फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   music can cure insomnia

अच्छी नींद के लिए रोज सुनें संगीत

Wed, 02 Jan 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 02 Jan 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
music can cure insomnia
दिनभर की भागदौड़, तनाव और थकान के बाद क्या आपको रात में चैन की नींद नहीं आती? नींद न आने की समस्या आजकल बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक के बीच बेहद आम है। ऐसे में अगर आप रात भर चैन की नींद सोना चाहते हैं तो रोज संगीत सुनें। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि सोने से पहले लाइट म्यूजिक या क्लासिकल म्यूजिक सुनने से नींद अच्छी आती है।
विज्ञापन


टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि संगीत का इस्तेमाल अनिद्रा से निदान के लिए वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में किया जा सकता है क्योंकि नियमित रूप से संगीत सुनने से नींद अच्छी आती है। इतना ही नहीं, संगीत न सिर्फ अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है बल्कि इसकी मदद से किसी भी रोग के उपचार के दौरान रिकवरी में आसानी होती है।

विज्ञापन


शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने संगीत की धुनों पर मस्तिष्क की प्रतिक्रिया का अध्ययन किया और पाया कि हल्के और शास्त्रीय संगीत की धुनों पर मस्तिष्क को अपेक्षाकृत अधिक आराम मिलता है और संगीत के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ मस्तिष्क की गतिविधियों में भी बदलाव होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि न सिर्फ नींद बल्कि संगीत नर्वस सिस्टम व रक्त के प्रवाह को भी प्रभावित करता है। संगीत सुनने से शरीर में सेरोटोनिन, एनेडोर्फिन्स और ऑक्सीटॉक्सिन न्यूरोट्रान्समीटर निकलते हैं जिनसे मस्तिष्क को शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। शोध में यह भी माना गया है कि लाइट म्यूजिक सुनने से व्यक्ति के काम करने की क्षमता और भी बढ़ जाती है। तो अगर आपको भी रोज ठीक से नींद नहीं आती है तो सोने से कुछ देर पहले सुगम संगीत या शास्त्रीय संगीत रोज सुनें।         



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed