{"_id":"cfe1ec26-8266-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mushroom-zuccini-rissoto","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम जूकीनी रिसोटो","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मशरूम जूकीनी रिसोटो
कोमल तनेजा
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिगोने का समयः 20मिनट
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
बनाने का समयः 25मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो कप रिसोटो चावल या परमल चावल बीस मिनट के लिए भिगो कर रख दें। एक कप कद्दूकस किया पनीर, दो चम्मच मक्खन, दो चम्मच जैतून का तेल, तीन से चार लहसुन के जवे, एक चम्मच सूखा पुदीना पाउडर, आधा चम्मच तुलसी के पत्ते, एक कप कटी हुई जूकीनी, एक कप कटा मशरूम, पांच कप वेजिटेबल स्टॉक।
सीजनिंग
आधा चम्मच अजमोद के पत्ते, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च।
गार्निशिंग
गार्निश के लिए ताजे तुलसी के पत्ते।
विधि
- किसी भारी कुकर या सॉस पैन मे मक्खन और तेल डालकर गर्म करें। उसमें लहसुन और प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें, फिर उसमें पुदीना, मशरूम और तुलसी मिलाएं।
- तीन मिनट तक अच्छी तरह से भूनें, उसमें चावल और मसालों के साथ लाल मिर्च, जूकीनी, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- इसमें वेजिटेबिल स्टॉक का आधा हिस्सा मिलाकर तब तक उबालें जब तक वह सूख न जाए और उसके बाद बचा हुआ वेजिटेबिल स्टॉक मिलकर पकाएं। फिर चीज मिलाकर हल्का चलाएं।
विज्ञापन
- रिसोटो को प्लेट मे निकालें और ताजे तुलसी के पत्तों के साथ गरम परोसें।
कोमल की टिप्स
पकाते वक्त ध्यान रखें कि चावल सूख न जाए जिससे जायका कम हो सकता है।