{"_id":"0270e10b4e713669e3af704a9df9f818","slug":"mushroom-prevents-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम का यह फायदा जानकर जरूर करेंगे इसका सेवन","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मशरूम का यह फायदा जानकर जरूर करेंगे इसका सेवन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशरूम का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इससे संबंधित कई शोध सामने आ चुके हैं लेकिन हाल में इसके सेवन का बड़ा फायदा पता चला है।
विज्ञापन
अमेरिकी शोध की मानें तो मशरूम के सेवन से शरीर में सर्विकल कैंसर के लिए जिम्मेदार ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) खत्म हो सकता है जिससे इस कैंसर से निजात संभव हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - कैंसर के उपचार में मददगार है ये डाइट
विज्ञापन
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी त्वचा, मुंह और गले के जरिए सबसे तेजी से फैलने वाले वायरसों में से एक है जिसकी वजह से सर्विकल, मुंह व गले का कैंसर हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि मशरूम में मौजूद एक्टिव हेक्सोस कोरिलेटेड कंपाउंड (एएचसीसी) एचपीवी से संबंधित कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शोध के दौरन चूहों को मशरूम का सेवन कराकर 90 दिनों में उनके शरीर में यह बदलाव देखा गया कि कैंसर की कोशिकाओं के बढ़ने की दर कम हुई।
यह शोध फ्लोरिडा में हुए सोसाइटी ऑफ गायनोकोलॉजिकल ओन्कोलॉजी के 45वें वार्षिक सम्मेलन में पेश किया गया है।