फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   mushroom potato pizzaretti recipe

मशरूम पोटैटो पीजारेटी

Fri, 12 Oct 2012 04:31 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Fri, 12 Oct 2012 04:31 PM IST
विज्ञापन
mushroom potato pizzaretti recipe
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
चार बड़े आलू।

टॉपिंग
एक चम्मच जैतून का तेल, एक कटी हरी मिर्च, दो से तीन लहसुन, लौंग, आधा कप हरा प्याज कटा हुआ, आधा कप कटी लाल शिमला मिर्च, एक कप उबले मशरूम, एक चौथाई कप डिब्बाबंद मक्का, आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच आजवाइन, एक चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा कप कसा हुआ चीज।


गार्निशिंग
हरी शिमला मिर्च से सजाएं।

विधि
  • सबसे पहले नमक वाले पानी में आलू उबालकर छिलके निकाल लें और प्रत्येक आलुओं को चार भागों में आधा सेंटीमीटर मोटे आकार में काट लें।
  • अब छोटे पैन में जैतून का तेल गर्म कर लें। उसमें हरी मिर्च, लहसुन और हरा प्याज अच्छी तरह से फ्राई करें। उसके बाद उसमें लाल शिमला मिर्च, मशरूम और मक्के को डालें। उसे दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करें। अब उसमें आजवाइन, लाल मिर्च के टुकड़े, आजवाइन, नींबू का रस, नमक और मिर्च डालें।
  • अब उसे दो मिनट तक पकाएं और पैन को आंच से उतार लें और अलग रख दें।
  • अब आलू के टुकड़े को ग्रिल ट्रे पर निकाल दें। अब चम्मच भर चीज बराबर रूप से प्रत्येक टुकड़ों पर डालकर तीन से पांच मिनट तक भूनें और उसका रंग हल्का भूरा कर लें।
  • अब उसे सर्विस प्लेट पर निकालें और शिमला मिर्च से सजाकर परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed