{"_id":"8ca3b218-ed0c-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"morning-walk-to-get-rid-of-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसाद से छुटकारा पाना है तो सैर करें","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
अवसाद से छुटकारा पाना है तो सैर करें
Updated Thu, 23 Aug 2012 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार छोटी-छोटी बातें भूलने की आदतें हमारे लिए इतनी बड़ी हो जाती हैं कि आगे चलकर ये हमें अवसाद में डाल देती हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी अवसाद से गुजर रहे हैं तो रोज सुबह पार्क में टहलना शुरू कर दें। हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि पार्क में सुबह टहलने से अवसाद से घिरे लोगों की हालत में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता मार्क बर्मन ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि यदि अवसाद से ग्रस्त लोग रोज पार्क में टहलना शुरू कर दें तो न सिर्फ उन्हें अवसाद से छुटकारा मिलेगा बल्कि उनकी याददाश्त भी तेज होगी। हालांकि वह यह भी मानते हैं कि भले ही टहलने से अवसाद दूर होता हो फिर भी इसे क्लिनीकल इलाज का विकल्प नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि प्राकृतिक वातावरण में टहलने से जहां लोग तरोताजा महसूस करते हैं वहीं पार्क में दूसरों के साथ बातचीत करने से उनकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आता है। तो अगर आपने सुबह की सैर को अभी तक अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं किया तो और देर न करें, सैर पर चलें।
विज्ञापन