{"_id":"d1359020-a8e3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mood-booster-small-things-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी-छोटी बातें जो बना देंगी आपका बिगड़ा मूड","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
छोटी-छोटी बातें जो बना देंगी आपका बिगड़ा मूड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Apr 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में दिन कैसा भी रहे, बॉस की डांट पड़े या कोई भी तनाव आप पर हावी हो, हमारे जीवन में कुछ छोटी-छोटी ऐसी बातें होती हैं जो बिगड़े से बिगड़े मूड को बना सकती हैं और तनाव के बावजूद खुश रहने में हमारी मदद करती हैं।
विज्ञापन
आप भी जानिए, इन छोटी-छोटी नौ बातों के बारे में जो आपका बिगड़ा मूड क्षण भर में ठीक करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
1. दोस्तों से बातचीत
दिन कितना भी खराब क्यों न हो लेकिन घर आकर परिवार या दोस्तों के साथ बातचीत आपकी दिन भर की थकान और खराब मूड को ठीक करने का दम रखती है। समस्या कितनी भी बड़ी हो, कहने से कम हो या न हो पर मन जरूर हल्का हो जाता है।
विज्ञापन
2. पसंदीदा कॉमेडी फिल्म
अगर आप फिल्मों के जरा भी शौकीन हैं तो बिगड़े मूड को एक मजेदार कॉमेडी फिल्म देखकर झट से ठीक करने में न चूंके। कॉमेडी फिल्मों को देखकर जब आप हंसते हैं तो शरीर में इन्डोर्फिन नामक हार्मोन बनता है जो आपका मूड अच्छा कर देता है।
विज्ञापन
3. ओमेगा 3 एसिड वाली डाइट लें
कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि शरीर में ओमेगा 3 एसिड की कमी की वजह से भी मूड खराब होता है या थकान लगती है। ऐसे में मूड ठीक करने के लिए ओमेगा 3 से भरपूर डाइट जैसे मछली आदि का सेवन करें।
4. कसरत करें, खुश रहें
रोज सुबह सिफ्र 30 मिनट भी आप अगर कसरत या सैर को देते हैं तो आप दिन भर ताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कसरत के दौरान मस्तिष्क में एंडोर्फिन्स और एनेन्डेमाइन नाम के रसायन बनते हैं जो दिन भर मूड अच्छा रखते हैं।
5. अरोमा थेरेपी
दिन भर की थकान और व्यस्तता के बाद अगर किसी अरोमा ऑयल से मसाज करेंगे तो भी आपका मूड ठीक रहेगा और तनाव दूर होगा।
6. कुछ नया करें
हमेशा एक जैसा रुटीन रहेगा तो आपका मन बिना किसी वजह ही उदास रहने लगेगा। ऐसे में मन की उदासी को दूर करने के लिए आप कुछ न कुछ नया सीखें या अपने शौक को पूरा करने की कोशिश करें। इससे उत्साह बना रहता है।
7. ब्रेक लें, घूमकर आएं
वीकेंड पर ब्रेक लें और कहीं घूमने जाएं। रुटीन से हटकर घूमने-फिरने से भी मन का उत्साह बना रहेगा।
8. किसी की मदद करें
हर समय सिर्फ अपनी चिंता और अपनी खुशियों को पाने के लिए दौड़भाग तो आप करते ही हैं, कभी किसी और की मदद करके देखें। दूसरे के चेहरे पर मुस्कान देखकर जो खुशी मिलती है उसकी बात ही कुछ और है।
9. छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें
छोटी-छोटी बातों में खुशी का एहसास तभी होता है जब जीवन में कुछ छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर चलते हों। इससे उनके पूरा होने की खुशी आपको उत्साह को कभी कमजोर नहीं पड़ने देगी।