फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   mix veg soup with corn cheese balls

मिक्स वेज सूप विद कॉर्न चीज बॉल्स

Thu, 06 Dec 2012 05:48 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Thu, 06 Dec 2012 05:48 PM IST
विज्ञापन
mix veg soup with corn cheese balls

तैयारी का समयः 20 मिनट

विज्ञापन

बनाने मे समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक पैकेट वेज स्वीट कॉर्न मिक्स, एक चम्मच हरी मिर्च, आधा चम्मच कटा हरा प्याज, एक चम्मच  कसा हुआ गाजर, चार कप वेज स्टॉक या पानी, एक चौथाई कप दूध, एक चम्मच मक्खन, सजाने के लिए धनिया के पत्ते।

कॉर्न चीज बॉल्स के लिए
दो चम्मच उबला चावल, दो चम्मच कसा पनीर, दो चम्मच मैश किया उबला कॉर्न, चुटकी भर नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, दो चम्मच मक्के का आटा।

विधि
- बड़े सॉस पैन में मक्खन डालकर पिछलाएं, उसमें हरी मिर्च और कटा हरा प्याज डालें। कुछ देर तक फ्राई करें, फिर कसा हुआ गाजर डालकर भूनें।
- मसाले, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालें।
- वेज स्टॉक या पानी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और स्स्वीट कॉर्न डाल दें।
- अच्छी तरह मिलाएं जिससे कोई गांठ ना पड़ सके। चीज कॉर्न ब़ल्स के लिए सभ सामग्रियों को मिलाकर बॉल्स तैयार करें और तलकर अलग रख दें।
- पांच मिनट के लिए उबालें, फिर उसमें दूध और चीज कॉर्न बॉल्स सूप में मिला दें।
- दो मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।
- कटा हुए हरे धनिये के साथ सजा कर गरम परोसें।

कोमल की टिप्स
आप लाल मिर्च डालकर जायका और रंग, दोनों बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed