ज्यादा पी ली है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ हो को खास सेलिब्रेशन या फिर दफ्तर की पार्टी में पीने-पिलाने का इंतजाम, दो-चार जाम लगाने का मौका अगर आप अक्सर खोजते हैं तो नशे की हालत में कुछ बड़ी गलतियों से जरूर बचें।
जानिए ऐसी पांच बड़ी गलतियों के बारे में जो न सिर्फ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं बल्कि गले दिन आपके व्यवहार पर आपको सबके सामने शर्मिंदा करने के लिए भी काफी हैं।
एल्कोहल के बाद दवा
आपका ज्यादा ड्रिंक लें या कम, एल्कोहल के सेवन के बाद किसी भी प्रकार के दवा का सेवन जानलेवा तक हो सकता है।
ब्रिटेन के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध की मानें तो दवाओं और एल्कोहल के केमिकल रिएक्शन के कारण शरीर में कई टॉक्सिन बनते हैं जो उल्टी, सिरदर्द से लेकर दिल के दौरे या लकवे तक का कारण हो सकते हैं।
ड्राइविंग
सुनने में घिसा-पिटा लगे लेकिन अधिक एल्कोहल के सेवन के बाद ड्राइव करना न सिर्फ आपके लिए रिस्की है बल्कि दूसरों की जान पर भी भारी पड़ सकता है। ऐसे में यह रिस्क ले ही क्यों?
फोटो खींचकर पोस्ट करना
नशे की हालत में अगर आप अपने सेलिब्रेशन का अंदाज मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं और फेसबुक अकाउंट पर लाइक्स बढ़वाते हैं तो जान लें कि इसपर आपके बॉस से लेकर घरवाले तक आपसे जुड़े हो सकते हैं।
पुराने प्यार से बात
ज्यादा पी लेने पर अक्सर दिल के दर्द हरे हो जाते हैं पर अगर ऐसे में आप अपने पुराने प्यार से घाव भरने के लिए फोन उठा रहे हैं तो रुक जाएं, ऐसे में बात और भी बिगड़ सकती है।
उलझ न जाएं
पीने के बाद मिजाज में गर्मजोशी बेहद स्वाभाविक है लेकिन अगर ये गर्मजोशी आप अपने बार के बाउंसर पर ही निकाल बैठे तो आपके लिए यह महंगा सौदा होगा।