करते हैं ये गलतियां इसलिए थकान ऐसे नहीं मिटती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराम करने के नाम पर हममें से ज्यादातर लोग कुछ गलतियां करते हैं। ये गलतियां आराम करने से शरीर को मिलने वाले फायदे को कम कर देताी हैं।
स्मार्टफोन नहीं छूटता
कहने को आप बिस्तर पर लेटे हैं, मगर आंखें लगातार स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टिकी हैं। ये आपके आराम में सबसे बड़ी बाधा है।
माहौल में शांति न होना
आप आराम से बिस्तर पर लेटे हैं, मगर टीवी की आवाज और दूसरी तरह का शोर लगातार कमरे में आ रहा है। ऐसे में पूरा आराम मिलना मुश्किल है।
आराम के वक्त आसपास के माहौल को शांत बनाए रखने की कोशिश करें, तभी आराम करने का फायदा है।
ऐसे होती है रात की नींद खराब
सोने से पहले किताबें भी अब आईपैड और टैबलेट पर पढ़ते हैं! सही तरह से शरीर और दिमाग को रिलैक्स करना चाहते हैं तो ऐसा न करें।
ज्यादा आराम की तो नहीं सोच रहे
तनाव के कारण ज्यादा आराम करने का मन करता है। ऐसे में कई लोग आराम के बारे में सोचने में ही काफी समय बिता देते हैं।